• aa
27 Sun - अमावस्या | 28 Mon - चंद्र दर्शन , सोमवार व्रत | 29 Tue - परशुराम जयंती | 30 Wed - मातंगी जयंती , अक्षय तृतीय , रोहिणी व्रत

Our Services

Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
 Vedic Numerological Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Vedic Numerological Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Appointment Counseling With Aacharya Ji | आचार्य जी से मिले
Appointment Counseling With Aacharya Ji | आचार्य जी से मिले
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
 
 
11 just dial reviews

World renowned Astrologer, Numerologist & Vaastu Consultant.

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro... Read more

Founder

Astro Bhagyaraj Gupt

Monthly Prediction / मासिक राशिफल
2025-04-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

अप्रैल 2025 राशिफल | March Month Prediction

 

मेष राशिफल | Aries Prediction

राशि शुभ दिनाँक1,4,5,10,12,13,20,21,23,27,28

राशि प्रतिकूल दिनाँक2,6,7,16,17,25,26

परिजन आपके साथ बहुत खुश रहेंगे। सन्तान की शिक्षा में अधिक धन खर्च हो सकता है। यदि नये घर या कार की योजना बना रहे हैं तो समय बहुत ही अच्छा है। घर में बच्चों के साथ मनोरञ्जन भरा समय का आनन्द लेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार में विनम्रता रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधियों का मनोबल आपके सामने कम हो सकता है। भक्तिमार्ग से जुड़े लोगों को कुछ आध्यात्मिक अनुभव मिल सकते हैं। महीने का उत्तरार्द्ध शुभ रहेगा।

शनि की साढ़ेसाती प्रारम्भ होने से व्यावसायिक सम्बन्ध को लेकर समस्या हो सकती है। पुराने कर्ज का ब्याज आपको परेशान कर सकता है। जोश में अपना होश खो बैठने की गलती करें। सन्तान और जीवनसाथी दोनों ही के विषय में काफी चिन्ता रहेगी। गृहस्थ जीवन में आपसे उम्मीद अधिक की जा सकती है। 14 अप्रैल के बाद सूर्य का आपकी राशि में गोचर आरम्भ होगा लेकिन परिस्थितियों में सुधार काफी धीमा रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान को लेकर सतर्क रहना होगा।

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

राशि शुभ दिनाँक2,3,7,13,15,17,23,25,26,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक1,4,5,11,18,19,21,27,28

इस माह आपकी कारोबारी सक्रियता बढ़ने वाली है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। भागदौड़ और तनावभरी परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। अपने प्रेमी के प्रति भावनात्मक निकटता का अनुभव करेंगे। स्नायु रोगों में आराम होगा। होटल आदि के व्यापार से जुड़े लोगों के कारोबार में अपेक्षित वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। आयात-निर्यात के कारोबार में भी तेजी होगी। जीवनसाथी का आपको भरपूर समर्थन मिलेगा।

धन को लेकर घर में बवाल हो सकता है। पारिवारिक खुशियों को किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से खराब होने दें। अपने आत्मसम्मान का ध्यान रखें। पिता के साथ मतभिन्नता उभर सकती है। चौथे सप्ताह के आसपास वाहन चलाते वक्त सावधानी अवश्य रखें। अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ करें। उच्च अधिकारी आपका समर्थन करने से कतराते प्रतीत होंगे। सुरक्षा और पुलिस सेवा से जुड़े लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

राशि शुभ दिनाँक1,4,5,8,9,16,18,19,26,28

राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,7,13,20,21,29,30

यह माह आपको बहुत सी चिन्ताओं से मुक्त करने में सहयोगी होगा। शनि का दशम भाव में गोचर, चलते हुये कार्यों में कुछ विलम्ब के संकेत दे रहा है। किन्तु स्थिरता होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लम्बे समय से रिश्तों में चली रही खटास दूर हो सकती है। अध्यात्मिक चिन्तन-मनन की ओर प्रवृत्त रहेंगे। बौद्धिक मित्रों का सहयोग लेने से पीछे हटें। शनि के प्रभाव से राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

पिता के साथ आपको अपने सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। बड़े भाई बहनों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। लेकिन कड़वी भाषा का प्रयोग करें। घर के निर्माण और मरम्मत सम्बन्धी कार्य में व्यस्तता रहेगी। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध खराब करें। 14 अप्रैल के बाद का समय बहुत अच्छा रहेगा।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

राशि शुभ दिनाँक1,3,6,7,10,11,20,21,28,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक4,5,9,13,17,22,23

इस माह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। मशीनों और कृषि से जुड़े कार्यों में अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस महीने तीर्थ यात्रा हो सकती है। दूसरे सप्ताह के दौरान चोट लगने की सम्भावना है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। धन आगमन होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। नये प्रेम सम्बन्ध आपके लिये बेहतर हो सकते हैं। 14 अप्रैल के बाद का समय आपके लिये बहुत शुभ रहने वाला है।

इस माह आपकी राशि में मंगल नीचस्थ रहेंगे। नजदीकी मित्रों को धन उधार देना पड़ सकता है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें, इससे आपके गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। युवा लोगों को प्रेम सम्बन्धों के निवेदन मिल सकते हैं। आपकी वाक्पटुता और प्रतिभा से लोग प्रभावित रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ को बेहतर बनाने के लिये आप कुछ बड़ा निवेश करने का प्लान करेंगे। विदेश में कारोबार कर रहे लोगों को हानि उठानी पड़ सकती है। महीने के अन्तिम सप्ताह में बहुप्रतीक्षित काम शुरू हो सकते हैं।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

राशि शुभ दिनाँक2,3,5,9,13,14,22,23,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,10,16,17,25,26

इस महीने की शुरुआत आपके आत्मविश्वास को बढ़ायेगी। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग बढ़ेगा। भाई-बहन की सहायता करने का प्रयास करेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत अच्छे परिणाम देने वाली होगी। फाइनेन्स से जुड़े हुये कार्यों में शानदार सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का संघर्ष कम होगा। स्थायी सम्पत्ति को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। प्रथम और पञ्चम सप्ताह शुभ रहेगा।

जमीन और कारोबार से सम्बन्धित झगड़े इस माह सुलझने वाले हैं। प्रेम सम्बन्धों से सन्तुष्ट रहेंगे। शरीर में रक्त विकार पैदा हो सकते हैं। अनावश्यक तनाव लेने से बचें। शासकीय सेवा से जुड़े लोगों को कुछ आराम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिये छुट्टी लेने का विचार बनायेंगे। समाज में एक बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

राशि शुभ दिनाँक6,7,10,11,16,17,25,26

राशि प्रतिकूल दिनाँक1,8,9,13,14,20,27,28

व्यवसाय में नये प्रयोग करना चाहते हैं तो महीने की शुरुआत में ही कर लें। सन्तान के परिवार में कोई आश्चर्यजनक घटना घट सकती है। नये कारोबारी सम्बन्ध निर्मित हो सकते हैं। मार्गी गुरु कार्यक्षेत्र के वातावरण को अच्छा करेगा। अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। विद्यार्थी नये पाठयक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में रोमान्स की अधिकता रहेगी। आय के अतिरिक्त साधन निर्मित होंगे। दूसरा और चतुर्थ सप्ताह सुखद रहने वाला है।

भविष्य को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ असुविधा हो सकती है। आपके ऊपर कार्य का दबाव बढ़ेगा। नेत्र रोगों को हल्के में लें। कामोत्तेजक विचारों से दूर रहें, ये आपकी एकाग्रता को प्रभावित कर सकते हैं। खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में सकते हैं। कमीशन और शेयर से जुड़े लोगों को सावधान होकर कार्य करना चाहिये। प्रथम और पञ्चम सप्ताह कमजोर रहेगा।

तुला राशिफल | Libra Prediction

राशि शुभ दिनाँक1,6,7,9,13,14,18,19,28

राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,10,11,16,20,29,30

महीने के प्रारम्भ में आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका पराक्रम बढ़ेगा। उच्च पद पर सुशोभित हो सकते हैं। वित्तीय मामलों को लेकर समस्या दूर होगी। विदेश में अध्ययन या रिसर्च कर रहे जातकों को अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी पदों पर बैठे लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपसे ईमानदारी और प्रेम की अपेक्षा रखेगा। सार्वजनिक कार्यों और प्रकल्पों में रुचि लेंगे। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। पहला और दूसरा सप्ताह सुखद रहेगा।

व्यक्तिगत सुख को पारिवारिक सुख से अधिक महत्व देंगे। शनि और सूर्य के एक राशि में आने से माँसपेशियों में खिंचाव और दर्द का अनुभव हो सकता है। अधिकाधिक यात्राओं के कारण चिड़चिड़ाहट हो सकती है। अतिरिक्त वैवाहिक सम्बन्ध आपको समस्या में डाल सकते हैं। अहङ्कार और आडम्बर से दूर रहें। धर्म-कर्म की भावना कुछ कम हो सकती है। गृहोपयोग के लिये कोई महँगा सोफा, फर्नीचर आदि खरीदने का विचार बना सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

राशि शुभ दिनाँक1,3,10,11,16,17,20,21,28,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक4,5,12,13,18,23,24

यह माह वित्तीय सलाहकारों तथा अध्यापन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये बेहद शुभ रहेगा। आपके द्वारा अतीत में किये गये अच्छे कर्मों का इस महीने बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। दैनिक वेतनभोगियों के कार्य पुनः प्रारम्भ हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। प्रशासनिक कार्यों में बाधा आने की आशंका है। किसी संस्था से यथोचित सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। महिला मित्रों से सहयोग मिल सकता है। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े कारोबार में तेजी आयेगी। दूसरा और पञ्चम सप्ताह अत्यन्त सुखद रहेगा।

माता-पिता और परिवार जनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खर्चों को लेकर चिन्तित रहेंगे। ससुराल के साथ सम्बन्ध बिगड़ने दें। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को सुबह शाम ध्यान एवं प्राणायाम अवश्य करना चाहिये। छोटे भाई के व्यक्तिगत जीवन में कुछ समस्या सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों पर अनेक दायित्व सकते हैं। प्रथम सप्ताह के दौरान वक्री शुक्र और बुध के कारण वाहन में समस्या सकती है। देनदारी के मामले सुलझ सकते हैं। अप्रैल 14 से अप्रैल 21 तक का समय कुछ प्रतिकूल रहेगा।

धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

 राशि शुभ दिनाँक2,3,5,11,13,14,19,23,24

राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,16,17,21,25,26,28

इस महीने आपको करियर में विशेष सफलता मिलेगी। राजनीति क्षेत्र के उच्च पदासीन लोगों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपके सभी प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। पढ़ाई में आपको अच्छा लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं में धन निवेश करेंगे। आपको अनेक संस्थानों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर का पुनर्निर्माण करने का प्लान बनेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रसन्नता पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। कानूनी मामलों की जटिलता सुलझेगी। आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। बॉस लक्ष्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। परिवार की साथ किसी यात्रा की योजना बनायेंगे।

आपके व्यक्तित्व से लोग ईर्ष्या रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ व्यवहार खराब करें। व्यवसाय में सङ्घर्ष बढ़ सकता है। महिलाओं को मासिक अनियमितता का सामना करना पड़ेगा। पुरानी समस्या दोबारा उत्पन्न हो सकती हैं। पाचन तन्त्र में संक्रमण की समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों को नये रिश्तों के लिये जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। साझेदारों के साथ बड़ी डील करें।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

राशि शुभ दिनाँक4,6,7,12,13,16,17,20,21,25,26

राशि प्रतिकूल दिनाँक1,3,8,9,18,19,23,27,28

यह माह आपके लिये सामान्य फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। व्यापारिक अनुबन्धों में अच्छा लाभ होगा। पत्रकारिता और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह महीना लाभकारी होगा। नये अध्ययन और सिद्धान्तों के प्रति जागरूक रहेंगे। कठिन परिश्रम से अपने आपको गौरवान्वित महसूस करायेंगे। आपकी रचनात्मकता को नया आयाम मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते है। शेयर मार्केट से जुड़े कार्यों में धनलाभ होने की प्रबल सम्भावना है। हँसी-मजाक और पिकनिक का प्लान बनेगा। सरकार से अनुदान और सहयोग मिल सकता है।

अत्यधिक कार्यबोझ आपको परेशान करेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी गम्भीरता को नजरअन्दाज करें। धन प्राप्ति के अनुपात में व्यय अधिक होगा। अधिक सोच-विचार करने से आपको हानि हो सकती है। अधिक क्रोध करने से बचिये। महीने के अन्त में आपको एक यात्रा करनी पड़ सकती है। सन्तान की समस्या दूर होगी। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा चलेगी।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

राशि शुभ दिनाँक1,7,9,16,17,19,23,24,27,28

राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,10,11,20,21,25,30

परिवार के कुछ कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आय के वैकल्पिक स्रोतों की ओर आगे बढ़ेंगे। अपनी ऊर्जा का बेहतरीन उपयोग करेंगे। धर्म-कर्म में काफी रुचि लेंगे। पुराना निवेश बेहतर परिणाम प्रदान करेगा। रोमान्टिक लाइफ की शुरुआत हो सकती है। आपके धैर्यवान व्यक्तित्व के समक्ष लोग नतमस्तक रहेंगे। पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों के कार्य की गति आगे बढ़ेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में एक दूसरे के प्रति समर्पित रहेंगे। आपकी लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।

आपको अपनी गलतियों का एहसास होगा। सम्पत्ति के मामलों में विशेष ध्यान देना पड़ेगा। नये निवेश के लिये इन्तजार करना पड़ेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी बड़ी बीमारी को लेकर शंका हो सकती है। किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचें। शुगर के रोगियों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। पुरुष जातकों को महिलाओं से सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

राशि शुभ दिनाँक2,3,10,11,18,19,21,25,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक1,4,5,12,13,23,24

इस महीने आपकी राशि में एकसाथ अनेक ग्रहों के प्रभाव के कारण आपको किसी अवांछित परिस्थिति के लिये तैयार रहना चाहिये। अपनी गुप्त बातों को छिपाकर रखने में भलाई है। रोजगार की परिस्थितियाँ आपके लिये सर्वथा अनुकूल रहेगी। महँगे वाहन और विलासिता पूर्ण सामान में समस्या आयेगी। रोमान्टिक जीवन आपको कठिनाइयों से लड़ने का साहस देगा। जीवनसाथी का प्रोत्साहन आपको आनन्दित करेगा। शनि की बदली हुयी स्थिति नकारात्मक परिस्थितियों में सुधार करने में सहायक रहेगी। धन की स्थितियाँ सामान्य रहने के अधिक योग हैं।

उच्च रक्तचाप के रोगियों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। नीचस्थ मंगल के कारण गलत लोगों की संगत करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्पत्ति के मामले उलझ सकते हैं। अचानक से चलते काम रुकने से मन खिन्न रहेगा। मित्रों पर अधिक विश्वास करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करें। वर्तमान परिस्थितियों की अनदेखी करना आप पर भारी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ टूट-फूट हो सकती है।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 


Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
2025-04-27

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा

रविवार, 27 अप्रैल - शनिवार, 03 मई, 2025
 मेष राशिफल | Aries Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपका मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिङ्ग वाले लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। मॉडलिंग के करियर से जुड़े लोगों को महँगे ब्राण्ड्स से ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने कर्जों को चुकाने में सहायता मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। आपको किसी सराहनीय कार्य के लिये प्रशंसा मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता के बावजूद आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करें। रविवार और शुक्रवार का दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: आप जिन्हें इग्नोर कर रहे थे उनका सामना करना पड़ सकता है। लीवर से जुड़ी परेशानियाँ सामने आ सकती हैं। भारी मशीनरी से जुड़े काम में कठिनाई आयेगी। अपने व्यवहार को सदैव संयमित रखें। पुरानी नकारात्मक बातें आपके ऊपर हावी हो सकती हैं। ऑफिस में बॉस से अधिक बातें न करें। लोग आपकी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिये। आपको सेहत का ध्यान अवश्य रखना चाहिये। मंगलवार और बुधवार के दिन शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक निवेश करें।

समाधान: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।

अप्रैल 3, 2025, बृहस्पतिवार
Marsमंगल गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

आपकी राशि से चौथे भाव में मंगल का पुनः राशि प्रवेश घरेलू मामलों को लेकर काफी सावधान रहने के संकेत दे रहा है। कृषक वर्ग के लोगों को अपने खलिहानों का ध्यान रखना चाहिये। बिजली के स्विच का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। अम्लीय भोजन का सेवन कम से कम करें।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

शुभ राशिफल: करियर में बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भविष्य को लेकर लाभ की स्थितियाँ निर्मित होंगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। जॉब में आपका दबदबा बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आने की सम्भावना प्रबल है। सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। आप उच्च आदर्शों के प्रभाव में रहेंगे। संगीत और गेम्स आदि में आप स्वाभाविक रुचि लेंगे। प्रबन्धन के उच्च पदों पर बैठे लोगों के लिये पूरा सप्ताह बेहद शुभ है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। अपनी कमजोरी का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। मानसिक चिन्ता एवं तनाव के कारण माइग्रेन जैसी समस्या भी हो सकती है। दूसरों के भरोसे अपनी कोई योजना न बनायें। आप अतिवादी विचारों के प्रभाव में आ सकते हैं। मूड स्विंग के कारण कभी-कभी अपनों से नाराज भी हो सकते हैं। जोड़ों में दर्द और सूजन है तो अपने चिकित्सक से अवश्य सलाह लें। रविवार और शुक्रवार कमजोर दिन सिद्ध होंगे।

समाधान: भगवान विष्णु एवं श्री लक्ष्मी जी के युगल स्वरूप की आराधना करें।

अप्रैल 3, 2025, बृहस्पतिवार
Marsमंगल गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

मंगल तीसरे भाव में आकर आपको काफी अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। बच्चों की संगत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। विदेश यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को फोकस बनाये रखना होगा।


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

शुभ राशिफल: आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने के योग बन रहे हैं। रेस्टोरेन्ट और फूड व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह भाग्यशाली है। सप्ताह के मध्य में आपके प्रिय रिश्तेदार घर पर पधार सकते हैं। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। लोगों के लिये आप प्रेरणास्रोत रहेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की प्रशंसा करेंगे। पहले की गयी मेहनत का परिणाम आपको इस सप्ताह प्राप्त होगा। नव दम्पति इस सप्ताह फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। नये उद्यमों को शुरू करने में धन खर्च करेंगे। रविवार, सोमवार तथा शुक्रवार काफी शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: जल्दबाजी के चक्कर में चूक कर सकते हैं। परिचितों के साथ विवाद मोल न लें। हृदय रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। सन्तान के विवाह को लेकर माता-पिता परेशान हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से पीछे न हटें। रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं में कमी आ सकती है। पुरानी गलतियों को दोबारा न दोहरायें ऐसी व्यवस्था करें। छल और कपट भरा व्यवहार न करें। बुधवार और गुरूवार अपेक्षाकृत कमजोर दिन हो सकते हैं।

समाधान: बुधवार को नारियल और बादाम को नदी में प्रवाहित करें।

Marsमंगल गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

मंगल तीसरे भाव में आकर आपको काफी अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। बच्चों की संगत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। विदेश यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को फोकस बनाये रखना होगा।


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह करियर की दृष्टि से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। निजी जीवन में प्रेम भावना का विकास होगा। लोग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। भविष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं। इस सप्ताह व्यावसायिक यात्राओं का भरपूर आनन्द लेंगे। निश्चिन्त होकर बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति एकाग्र रहेंगे। कर्मचारियों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सन्तान के प्रति गर्व की अनुभूति होगी। दोस्तों और बड़े भाइयों से आर्थिक सहायता मिल सकती है। रविवार से बुधवार का समय सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: आप बढ़े हुये खर्चों को लेकर अधिक विचार कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को कुछ तनाव हो सकता है। बुरे स्वप्नों से पीड़ित हो सकते हैं। कुछ नजदीकी लोग आपके प्रति ईर्ष्या भाव रखेंगे। नयी सम्पत्ति खरीद रहे हैं तो आपको दस्तावेजों को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। पिता की स्वास्थ्य समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिये। फिसलन युक्त सतह पर सम्भलकर चलें। गुरुवार और शुक्रवार को विशेष रूप से ध्यान दें।

समाधान: प्रातःकाल स्नानोपरान्त श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

Marsमंगल गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

सन्तान के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। शरीर में खुजली और इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। सोशल मीडिया में भड़काऊ विषयों पर प्रतिक्रिया देने से बचें।


सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। उच्च शिक्षा में अच्छी प्रगति होने की सम्भावना है। सरकार से जुड़े लोगों के लिये बहुत ही अच्छा समय है। आप एक साथ अनेक प्रकार के कार्य करने का प्रयास करेंगे। मांगलिक कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। विदेशी भूमि से आपको धन लाभ हो सकता है। प्रेमी जन के प्रति नजदीकियाँ बढ़ेंगी। रविवार को छोड़कर शेष सभी दिन शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: शनि राहू की अष्टम भाव में स्थिति के कारण मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। साँस और एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। रिश्तों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। लेखकों और पत्रकारों के लिये समय थोड़ा अच्छा नहीं है। बार-बार अनेक प्रकार के विचार आपके ऊपर हावी होते रहेंगे। महिलाओं को विशेष रूप से देखभाल की आवश्यकता है। धन के लेन-देन में चूक न हो इसका ध्यान रखें। सप्ताहान्त में व्यावसायिक गतिविधियाँ धीमी पड़ सकती हैं।

समाधान: बजरंग बली को चमेली के तेल मिश्रित सिन्दूर चढ़ायें।

Marsमंगल गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

यात्रा के दौरान आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अपनी सेहत को हल्के में न लें। जमीन खरीदने को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग के लोगों को धन उधार देने से बचना चाहिये।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप बौद्धिक श्रम अधिक करेंगे। जॉब में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी थकान तो होगी लेकिन आपको सुखद परिणाम भी प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पुरस्कार मिल सकते हैं। चिकित्सकों और अन्य मेडिकल प्रोफेशन में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शीर्षस्तर के लोगों से आपके सम्पर्क मधुर होंगे। आपके व्यक्तित्व और विचारशैली में कुछ परिवर्तन आ सकता है। पुराने अनुभवों का लाभ उठा पायेंगे। सप्ताहान्त विशेष रूप से उत्तम फलदायी होगा।

अशुभ राशिफल: विरोधियों के प्रति आपको सावधान रहना चाहिये। परिवार के लोगों के बीच आपको अपने सम्मान की चिन्ता होगी। कानूनी मामलों में आपको विजय मिल सकती है। फाइनेंशियल मामलों में आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी। नया उद्यम शुरू कर रहे हैं तो उसकी योजना में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी निकटवर्ती व्यक्ति की बात का बुरा लग सकता है। सोमवार को ऑफिस में कुछ परेशानी होने की सम्भावना है। विपरीत परिस्थितियों में आपको धन खर्च करना पड़ेगा।

समाधान: देवी जी के मन्दिर में जाकर ध्वज और नारियल चढ़ायें।

Marsमंगल गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव

व्यवसाय में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। विरोधियों के बीच आपका गौरव बढ़ेगा। नयी सम्पत्ति में निवेश होने की सम्भावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिल सकती है।


तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में आप धन खर्च कर सकते हैं। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको रुके हुये कार्यों में प्रगति मिलेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ने वाला है। इस सप्ताह आप काफी शान्त मूड में रहेंगे। चुनौतियों को स्वीकार करने से आपका आत्मबल मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। प्रेमी जन के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। सप्ताहान्त विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: सोमवार और मंगलवार को मन कुछ अशान्त रहेगा। ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन रुक सकता है। आर्थिक मामलों में आप किसी पर भी अधिक विश्वास न करें। आप लोगों की चिकनी-चुपड़ी बातों में फँस सकते हैं। भाई-बहनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यसनों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। जल्दबाजी में आपके कार्य बिगड़ने की सम्भावना है। नाक और कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।

समाधान: घी का दीपक प्रज्वलित कर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

Marsमंगल गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च सफलता मिल सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय होने की सम्भावना बन रही है। नये प्रकल्पों की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह का पूर्वार्ध बहुत ही शुभ रहने वाला है। उच्च अधिकारी आपके कार्य से बेहद प्रसन्न रहेंगे। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। आपकी सलाह को लोग काफी गम्भीरता से लेंगे। परिवार के साथ आनन्ददायी समय व्यतीत करेंगे। अचल सम्पत्ति से लाभ हो सकता है। सबको साथ लेकर काम करने की प्रवृत्ति के कारण आपको लाभ होगा। काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। योजनाओं में परिवर्तन करके व्यापार में काफी अच्छी प्रगति कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

अशुभ राशिफल: रक्तचाप के कारण आपको समस्या हो सकती है। नकारात्मक बातों के कारण मन व्यथित हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाने का प्रयास करें। आपको नियमित जाँच करनी चाहिये। इस सप्ताह आपकी भावनायें विवेक पर भारी पड़ सकती हैं। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। लेकिन आप इसको नियन्त्रित कर पायेंगे। अत्यधिक तेल-मसाले युक्त भोजन का सेवन न करें। काल्पनिक विचारों से बाहर आयें और यथार्थ का सामना करें। सप्ताह का उत्तरार्ध अचानक किसी से समस्या से आपको जोड़ सकता है।

समाधान: काली चींटियों को शक्कर के दाने खाने को दें।

Marsमंगल गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखने की आवश्यकता है। प्रतिदिन ध्यान करना शुभफलदायक होगा।


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके स्वभाव में मधुरता रहेगी। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। फैशन डिजाइनिंग और होटल कारोबार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। सुख-समृद्धि के संसाधनों में वृद्धि होगी। आपके पास रचनात्मक विचारों की कमी नहीं रहेगी। कारोबार को लेकर बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। समय प्रबन्धन को लेकर काफी अनुशासित रहेंगे। इसका सीधा असर आपकी कार्यशैली पर भी पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में बुधवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन होंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी और जल्दबाजी के बजाय शान्तिपूर्ण तरीके से करने का प्रयास करें। वैवाहिक सम्बन्धों में दूरियाँ आ सकती हैं। धर्म-कर्म के प्रति आस्था कम न होने दें। मित्र आपको निराश कर सकते हैं। अपेक्षानुसार काम न होने से निराश हो सकते हैं। समय का सार्थक प्रयोग करें। घर में तनाव का वातावरण हो सकता है। माता की सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।

समाधान: शनिवार को उड़द दाल से बनी हुयी खिचड़ी का दान करें।

Marsमंगल गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

विवादों से आपका नाता जुड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों में अनबन होने से मन व्यथित रहेगा। महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। शेयर बाजार में अधिक निवेश न करें। निजी रिश्तों में सत्यनिष्ठ रहें।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में गर्माहट आयेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यापारिक सम्बन्ध बन सकते हैं। आपको धन लाभ मिल सकता है। ग्राहकों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। सम्बन्धों में ताजगी आयेगी। चतुरायी से अपने काम बना लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप ओवरटाइम कर सकते हैं। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में तालमेल बेहतर होगा। विदेशी कम्पनियों से आपको जॉब मिल सकती है। विद्वानों के सानिध्य में रहेंगे। बुधवार के बाद समय बहुत अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपके ऊपर काम का जबरदस्त दबाव हो सकता है। परिवार को कम समय देंगे। बाहर के तले-भुने भोजन का सेवन न करें। अति आत्मविश्वास के कारण परिस्थितियों का सही आकलन नहीं कर पायेंगे। आलस्य और प्रमाद की स्थितियाँ बनेंगी। छोटी-छोटी बातों को अधिक तूल न दें। पैरों में दर्द और थकान की अनुभूति हो सकती है। मन में अज्ञात भय पनप सकता है।

समाधान: गणेश जी को 11 दूर्वा चढ़ायें।

Marsमंगल गोचर का मकर राशि पर प्रभाव

अनावश्यक यात्राओं के कारण आपको समस्या हो सकती है। भाई और मित्रों की सुविधाओं का ध्यान रखें। भावनात्मक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। तकनीकी समस्याओं का समाधान मिल सकता है।


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों की छवि में सुधार होगा। सभी कार्य उत्तम रीति से चलते रहेंगे। IT इण्डस्ट्री में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको काफी मदद मिलेगी। इस सप्ताह आप तीर्थ यात्रा के लिये जा सकते हैं। पूरा सप्ताह उमंग-उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आश्चर्यजनक रूप से आपको मौके मिलेंगे। रुके हुये सरकारी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। फिल्म और कला उद्योग से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह विशेष रूप से शुभ है।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको रिश्तों को गहराई से समझने में काफी मदद करेगा। प्रेम की अभिव्यक्ति के दौरान मर्यादाओं का ध्यान रखें। बेरोजगार लोग थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी तरह का अतिरेक करने से बचें। अन्यथा बेवजह की परेशानियों में घिर सकते हैं। तथ्यों को बिना जाने-समझे एकतरफा राय न बनायें। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े विचारणीय रहेंगे। सन्तुलित आहार और व्यायाम को जीवनशैली का अभिन्न अङ्ग बना लें। मंगलवार और बुधवार को स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है।

समाधान: सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुये अपने गुरुमन्त्र या गायत्री मन्त्र का जप करें।

Marsमंगल गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव

वाहन के क्रय-विक्रय में सावधानी रखें। सहकर्मियों के ऊपर नजर बनाये रखें। अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें। महिलाओं को मूड स्विंग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: शारीरिक और मानसिक रूप से काफी प्रसन्न रहेंगे। बुजुर्गों और मित्रों की सलाह आपको काफी काम आयेगी। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। विदेश में व्यापार के नये अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कर्मकाण्ड में आप रुचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपने ऊपर विश्वास बनाये रखें। अपनी प्रतिभा और योग्यता को माँझने का प्रयास करें। जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। शत्रुओं पर काफी भारी पड़ेंगे। मंगलवार और बुधवार का दिन शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: पार्टनर्स के साथ तालमेल में कमी हो सकती है। आपको अत्यधिक उदार होने से बचना चाहिये। बच्चे माता-पिता की अवज्ञा न करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। सामाजिक सम्पर्कों में थोड़ी कमी हो सकती है। मोटापे से जूझ रहे लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिये। अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। इस सप्ताह किसी नये कार्य की शुरुआत में जल्दबाजी न करें।

समाधान: शिवलिङ्ग पर नित्य 11 बिल्व पत्र राम नाम लिखकर चढ़ायें।

Marsमंगल गोचर का मीन राशि पर प्रभाव

रचनात्मक कार्यों से आपका जुड़ाव हो सकता है। हिंसक विचारों से स्वयं को दूर रखें। अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण आपका मन व्यथित हो सकता है। अधिक आत्म-मूल्याङ्कन करना आपके लिये हितकर नहीं होगा। पेट में गर्मी की समस्या हो सकती है।


ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
2025-03-29

मार्च 29, 2025 के सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभावSolar Eclipse
मार्च 29, 2025, शनिवार
Saturnशनि गोचर का मेष राशि पर प्रभाव 
साढ़ेसाती हो रही है शुरू

             


गोचर के बाद शनि मेष राशि वालों के 12वें भाव में जा रहे हैं। आपकी राशि में साढ़े साती के प्रारम्भ होने से आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। वहीं शनि की साढ़े साती लोहे के पाये में शुरू हो रही है। नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक जोखिम लेने से बचें। परिवार में विवाद हो सकता है। क्रोध और कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। तनाव बढ़ने की आशंका है। माइग्रेन और बवासीर के रोगियों को अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखना होगा। परिवार में किसी तरह के झगड़े जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सत्संग और बुद्धिमान मित्रों की सलाह इस दौरान आपके लिये काफी लाभकारी होगी। खानपान में संतुलन बनाए रखें। दुर्घटना की आशंका है। ऐसे में मेष राशि वालों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

समाधान: मांसाहार और मदिरापान से बचना चाहिये। शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए मेष राशि वाले सातमुखी रुद्राक्ष पहनें। पीपल के पेड़ पर रोज जल चढ़ाएं और शनिवार को तेल का दीया जलाएं। हनुमानजी और शिवजी की पूजा करें। 


                                                                                                            

Saturnशनि गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव उन्नति दिलाएगा


मीन राशि में गोचर के बाद शनि वृषभ की कुंडली में 11वें भाव में प्रवेश करेंगे। शनि का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए उन्नति लाने वाला होगा। ज्योतिष ग्रन्थों के अनुसार यह गोचर आपके लिये बेहद शुभ माना जाता है। लम्बे समय से रुकी हुयी परियोजनायें केवल शुरू होंगी अपितु उसमें उत्तम सफलता भी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शनि के गोचर से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। तनाव दूर होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पदोन्नति हो सकती है। घरेलू कलह दूर होगा। संतान सुख होगा।

समाधान: जरूरतमन्द लोगों की मदद अवश्य करें। शिव सहस्ररनाम का पाठ करना लाभकारी होगा। वृषभ राशि के जातक रोज शनि चालीसा का पाठ करें। वृद्धाश्रम, अनाथालय में दान करें।


Saturnशनि गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव 
मिलाजुला रहेगा

आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। लक्ष्य पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आय के स्रोत सामान्य रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा जोखिम लेने से आपको बचना चाहिये। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। नया काम शुरू करने में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रचने की कोशिश करेंगे। पिता और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पिता के साथ सम्बन्ध खराब करें। लापरवाही से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

समाधान: अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय सुलझाने का प्रयास करें। ऊं शं शनैश्चराय नमः का जप करें। रोगियों और बुजुर्गों की सेवा करें।


Saturnशनि गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव ढैय्या से मुक्ति 
 
शनि का गोचर कर्क राशि वालों के लिए सुखमय होने वाला है। ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। गोचर के बाद शनि कर्क राशि वालों के नौवें भाव में गोचर करेंगे। उत्साह बढ़ेगा। कर्मठता में इजाफा होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। व्यापारिक परेशानियों में राहत मिलेगी। घर में कलह कम होगी। धर्म-कर्म के प्रति अरुचि हो सकती है। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। पैतृक सम्पत्ति के मामलों में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। 2026 के उत्तरार्द्ध में शनि व्यवसाय में बड़े लाभ के अवसर प्रदान करेगा। नौकरी में प्रतिकूल परिस्थितियों के साथ स्थानान्तरण हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अच्छा रहेगा।

समाधान: शनिवार को कौओं को तेल मिश्रित रोटी खाने को दें। गोशाला और पशु-पक्षियों की सेवा के लिए दान कर सकते हैं।


Saturnशनि गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव अष्टम ढैय्या के चलते रहें सतर्क

सिंह राशि वालों के लिए शनि का गोचर आठवें भाव में होगा। ऐसे अष्टम ढैय्या में सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अचानक धन खर्च बढ़ सकते हैं। यह गोचर आपके लिये मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियों का अनुभव करेंगे। आपके क्रोधी स्वभाव के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। शत्रु आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। बनते हुये कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना बन रही है। आय में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नियम-कानून के उल्लंघन से बचें।
समाधान: शिवजी को काले तिल और गङ्गाजल से अभिषेक करें। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः मंत्र का जप करें। मध्यमा उंगली में घोड़े की नाल का छल्ला पहन सकते हैं।





Saturnशनि गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव मिश्रित परिणाम मिलेंगे
आपको व्यवसाय में कुछ फायदे होंगे तो नुकसान भी झेलना पड़ेगा। स्वभाव में झुंझलाहट हो सकती है। वेतन में बढ़ोतरी और नौकरी में प्रमोशन आदि सामान्य होंगे। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने के योग बन रहे हैं। परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। साझेदारी वाले कार्यों में अनबन हो सकती है। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनका विवाह हो सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें। विद्यार्थियों को मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। 
समाधान: शनिवार को काली माता के मन्दिर में तेल का दीपक लगायें। सोमवार को सातमुखी रुद्राक्ष पहन सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करें।


Saturnशनि गोचर का तुला राशि पर प्रभाव शुभ होगा शनि गोचर
शनि तुला राशि के जातकों के छठे भाव में प्रवेश करेंगे। इससे आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे। संतान संबंधी सुख मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में वेतन वृद्धि और मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को उच्च कोटि की सफलता मिल सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। बड़ा कर्ज लेने से बचें। छोटे भाई-बहनों को कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक बाधाओं में राहत मिलेगी। लाभ बढ़ेगा। पुराने रोगों में सुधार होगा।

समाधान: प्रत्येक मास के पहले शनिवार को तिल का दान करें। भगवान शिव और हनुमानजी की पूजा करें। अच्छा आचरण रखें।


Saturnशनि गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव ढैय्या छुटकारा
सइससे परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। नया निवेश फायदा दिला सकता है। परिवार में जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा।समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर में सन्तान हो सकती है। धार्मिक यात्राओं के लिये गोचर शुभ रहेगा। खर्चों में कमी और आय में बढ़ोतरी की संभावना है। सेहत के मोर्चे पर आराम मिलेगा। चिड़चिड़ाहट दूर होगी। कर्ज के जाल से बाहर मिकल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में फायदा होने के आसार हैं।
समाधान: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।



Saturnशनि गोचर का धनु राशि पर प्रभाव ढैय्या होगी शुरू
शनि के मीन राशि में गोचर से धनु राशि वालों की चतुर्थ ढैय्या शुरू होगी। ऐसे में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें। नियमित स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आलस्य से दूर रहें। विदेश में सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये। माता की सेहत का ध्यान रखें। अधिकारियों के ऊपर नाराज न हों। विवाह के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहने की आशंका है। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं।
समाधान: विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और तेल का दीया जलाएं।



Saturnशनि गोचर का मकर राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती खत्म
मकर राशि के जातकों की शनि की साढ़ेसाती खत्म हो रही है। इससे सेहत में सुधार होगा। घरेलू कलेश में राहत मिलेगी। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आय के स्रोत में इजाफा हो सकता है। पुराने निवेश से फायदा होगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। घर में नये सदस्यों का आगमन हो सकता है। आपको अनुशासित स्वभाव के कारण सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको अत्यधिक खर्च से बचना चाहिये। व्यापार में वृद्धि होने के आसार हैं। शिक्षा में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा।
समाधान: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगायें। वृद्धों और रोगियों की सेवा करें। ऊं शं शनैश्चराय नमः का जप करें।



Saturnशनि गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती का आखिरी चरण होगा शुरू
कुंभ राशि के जातकों की साढ़ेसाती का तीसरा चरण यानी आखिरी के ढाई साल का समय शुरू होगा। कुंभ राशि वालों के द्वितीय भाव में शनि गोचर करेंगे। इससे आपको सतर्क रहना होगा। लापरवाही करने पर आर्थिक हानि, दुर्घटना आदि का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और संयम का परिचय दें। व्यवसाय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। यदि आपको कोई रोग है तो आपको समस्या होगी। धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। करियर में बड़ा बदलाव करने से बचें। जोखिमपूर्ण निवेश से बचें। करियर में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि परिश्रम करने पर आपको अनुकूल फल मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनाए रखने का प्रयास करें।
समाधान: शनिवार और अमावस्या के दिन गरीब लोगों को भोजन करायें। शनैश्चरी अमावस्या पर छायादान करें।



Saturnशनि गोचर का मीन राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा शुरू
मीन राशि के जातकों की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। साढ़ेसाती तीन चरण की होती है जिसमें प्रत्येक चरण ढाई साल का होता है। इस वजह से मीन राशि वालों को आलस्य हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सतर्कता के साथ आगे बढ़ें। आपकी राशि में शनि के गोचर के कारण आपको सेहत की गम्भीर परेशानियाँ हो सकती है। जीवनशैली में लापरवाही न करें। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। इस समय आपको संघर्षशील रहना चाहिये। इस अवधि में आपको महत्वपूर्ण सीख मिलेगी। यात्राओं में परेशानी का अनुभव करेंगे। अचानक बड़े निर्णय लेने से बचें। नए कार्यों की शुरुआत टाल सकते हैं। घर में विवाद की स्थिति हो सकती है। व्यसाय में परेशानियां आ सकती हैं।
समाधान: सरसों के तेल का दान करें। अपने इष्ट देवता के मन्त्रों का अधिकाधिक नाम जप करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः का जप करें।


Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe