• annual report, Varshphal
  • Numerology
  • Appointment with Astrologer
  • vastu
  • kundali, Horoscope
  • Transit report, gochar
27 Mon- सोमवार व्रत, षष्टी, छठ पूजा | 29 Wed - बुधाष्टमी व्रत - 30 Thu - दुर्गाष्टमी व्रत, गोपाष्टमी | 31 Fri - अक्षय नवमी | 01 Sat - कंस वध, प्रबोधिनी एकादशी | 02 Sun - तुलसी विवाह | 03 Mon - विश्वेश्वर व्रत, सोम प्रदोष व्रत, प्रदोष व्रत | 04 Tue - मणिकर्णिका स्नान | 05 Wed - सत्य व्रत, कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, कार्तिक स्नान समाप्त, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा | 07 Fri - रोहिणी व्रत | 08 Sat - सौभाग्य सुंदरी तीज, संकष्टी गणेश चतुर्थी | 12 Wed - बुधाष्टमी व्रत, कालभैरव जयंती, कालाष्टमी | 15 Sat - उत्पन्न एकादशी | 16 Sun - वृश्चिक संक्रांति - 17 Mon - सोम प्रदोष व्रत, प्रदोष व्रत | 18 Tue - मास शिवरात्रि | 20 Thu - गौरी तपो व्रत, अमावस्या | 21 Fri - हेमंत ऋतू, चंद्र दर्शन | 24 Mon - सोमवार व्रत, वरद चतुर्थी | 25 Tue - विवाह पंचमी | 26 Wed - षष्टी | 28 Fri - दुर्गाष्टमी व्रत | 30 Sun - झंडा दिवस

Our Services

Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
 Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर उपाय के साथ
 
 
 
 
just dial 11

World renowned Astrologer, Numerologist & Vaastu Consultant.

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro... Read more

Founder

Astro Bhagyaraj Gupt

Monthly Prediction / मासिक राशिफल
2025-10-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

अक्टूबर 2025 राशिफल | October Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,5,9,18,21,29,31
इस माह प्रतियोगी परीक्षा में बैठ रहे विद्यार्थियों को उत्तम सफलता मिल सकती है। अनावश्यक खर्चों को कम रखने में सफलता मिलेगी। बचत को लेकर किसी पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी पदोन्नति दे सकते हैं। जीवन में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी को करियर में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। ज्वैलरी के व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। अक्टूबर 18 को गुरु के गोचर के बाद आपके रुके हुये काम बनेंगे।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,11,14,15,23,24
असन्तुलित खानपान के कारण परेशानी होगा। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। पित्त के कारण शरीर में जलन की समस्या हो सकती है। पड़ोसियों से झगड़ा और कहासुनी हो सकती है। दूसरे सप्ताह के दौरान छोटी-मोटी बीमारियाँ आपको परेशानी करती रहेंगी। बवासीर के रोगियों को तला-भुना खाने से परहेज करना चाहिये। क्रोध और अहंकारी वृत्तियों पर नियन्त्रण रखें। कर्ज लेने के कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 4,5,7,10,11,14,15,22,24,31


इस महीने की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। लगभग पूरा माह आपको अवसरों के ढेरों विकल्प देगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके भाग्योदय के लिये यह महीना बहुत ही शुभ है। आप कारोबार में बढ़ोत्तरी या नया कारोबार शुरू करने के लिये ऋण ले सकते हैं। मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। रोमान्टिक पलों का आनन्द उठायेंगे। महिला मित्रों के माध्यम से कुछ अत्यन्त आवश्यक कार्य पूर्ण हो सकते हैं। भविष्य के लिये योजना बना सकते हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,3,8,9,17,26,27,29


आप दूसरे किसी काम में उलझने के कारण लक्ष्य से भटक सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें। माता के साथ वैचारिक मतभेद उभर के सामने आयेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से अपने सम्बन्ध खराब न करें। आलस्य का त्याग कर अपने काम को लेकर निष्ठावान रहें। महीने के उत्तरार्ध में सेहत खराब हो सकती है। निद्रा में बुरे स्वप्नों की अनुभूति हो सकती है। लीवर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,6,7,9,12,13,17,25,27


महीने का पूर्वार्द्ध सुखद होगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आपको धैर्य और विवेक के साथ काम करना चाहिये। आपको इस महीने विवाह के प्रपोजल प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बौद्धिक कार्यक्षेत्र में आपको यश मिलेगा। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। सार्वजनिक कार्यों में आप भाग लेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,10,11,15,18,19,29


इस महीने आपको अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करना चाहिये। बड़े उपकरणों के प्रयोग में सावधानी रखें। सीनियर्स के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। दूसरे सप्ताह के दौरान धन को लेकर परेशानी हो सकती है। धन की बचत कर पाना थोड़ा कठिन होगा। आपके अधिकारों को लेकर चुनौती मिलने की सम्भावना है। आँखों में जलन और इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,9,11,15,18,19,27,29


सन्तान और शिक्षा को लेकर माह विशेष फलदायी रहने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन के प्रभाव से नौकरी में मनोनुकूल स्थानान्तरण मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। हर विषय को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है। गुरु के गोचर परिवर्तन के प्रभाव से दाम्पत्य जीवन की परेशानियाँ भी काफी हद तक कम हो जायेंगी। माह के अन्तिम सप्ताह के दौरान भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों की परेशानियों का निवारण हो सकता है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,9,15,16,20,21,24,27


महीने का प्रथम सप्ताह शुभ नहीं रहेगा। समय रहते अपनी गलतियों को सुधार लें वरना परेशानी बढ़ेगी। इस माह तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान सम्पत्ति को लेकर मामले परेशान कर सकते हैं। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। लेन-देन के मामलों को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। इधर-उधर की बातों पर अधिक ध्यान न दें। चुगलखोरी वाले स्वभाव से आपको बचना चाहिये। पैरों में दर्द और थकान की समस्या बढ़ सकती है। अपने शुभचिन्तकों की सलाह को गम्भीरता से लें।



सिंह राशिफल | Leo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,5,10,11,13,17,21,22,31


घर का वातावरण प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास बनाकर रखें। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। प्रबन्धन के उच्च पदासीन लोगों की आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। अपने विरोधियों को मात दे पायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। प्रेम-सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। दैवीय शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विदेश में व्यापार करने में कठिनाई हो सकती है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,6,7,14,15,19,24,27


इस माह ऑनलाइन एप्स या गेम्स के माध्यम से धोखे और ठगी का शिकार हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई और परवरिश पर काफी ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है। अक्टूबर 9 को कर्मेश शुक्र के नीच राशि में प्रवेश करते ही आप तेज मौसमी बुखार का अनुभव कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों से आपको आलोचना झेलनी पड़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। होटल व्यवसायियों को ग्राहकों के व्यवहार से निराशा हो सकती है। महीने का पूर्वार्ध थोड़ा कमजोर रहेगा।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 4,5,7,12,13,15,19,20,24,25


महीने के पहले सप्ताह के दौरान राशि स्वामी बुध स्वग्रही रहेंगे। जिसके प्रभाव से आप गृहस्थ जीवन का अच्छा आनन्द उठायेंगे। आपका आत्मबल काफी मजबूत रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। अध्यापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। काफी समय से चली आ रही समस्याओं का निवारण होगा। प्रेगनेंसी को लेकर बाधा दूर होगी। गूढ़ विषयों के ज्ञानार्जन के प्रति आप आकर्षित हो सकते हैं। पूरा महीना आपके लिये शुभ रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिये नयी तकनीक और रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,3,8,9,16,17,22,27,29


महिलाओं को विटामिन डी और कैल्शियम की कमी के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। पुराना कर्ज आपको पूरे महीने परेशान कर सकता है। इस महीने आपको कोई अतिरिक्त कर्ज नहीं लेना चाहिये। उच्च अधिकारी आप पर विश्वास कम करेंगे। अधिक भावुकता और उदारता के कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। अक्टूबर 17 के बाद आपको बड़े और साहसिक निर्णय लेने में कठिनाई होगी। महीने के उत्तरार्ध में आप विरोधियों के कारण थोड़े परेशानी में आ सकते हैं।


तुला राशिफल | Libra Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,6,7,9,14,15,17,21,22,26,27


आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शुभ होने वाली है। नये सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं। अपने विरोधियों को मात दे पायेंगे। व्यवसाय में विस्तार के इच्छुक जातकों के लिये यह महीना विशेष रूप से शुभ है। इस माह गुरु राशि परिवर्तन कर रहे हैं जिसका सीधा असर आपके करियर पर पड़ेगा। यदि आप नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिश्तेदारों पर आप धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होने के योग बन रहे हैं। तीसरा सप्ताह अत्यधिक शुभ रहने वाला है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,5,10,11,19,20,29


महीने की शुरुआत दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये शुभ नहीं रहेगी। धन का आवागमन अच्छा रहेगा लेकिन आपको बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। अधिकारी वर्ग से बहस न करें। वरना नौकरी में परेशानी हो सकती है। पिछले महीने की समस्याओं को सुलझाने में महीने का प्रथम पखवाड़ा बीतेगा। अनावश्यक खर्चे अधिक बढ़ सकते हैं। सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों को अनुदान सम्बन्धी समस्या हो सकती है। विदेश जा रहे लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये।



वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,10,11,16,17,19,25,29,30


उच्चाधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध काफी अच्छे होने वाले हैं। लम्बे समय से कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस महीने सफलता मिल सकती है। अक्टूबर 3 को बुध के तुला राशि में गोचर के साथ आपके स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी। करियर के मामले में जबरदस्त उछाल आने के योग बन रहे हैं। प्रेम-सम्बन्धों के लिये यह महीना बहुत ही अच्छा रहेगा। अक्टूबर 18 के बाद नयी नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अच्छे प्रदर्शन के लिये पुरस्कार प्राप्त हो सकता है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,6,12,13,15,21,22,27,31


आपकी थोड़ी सी गलती बहुत बड़ी कठिनाई उत्पन्न कर सकती है। परिवार की समस्याओं को बाहर वाले लोगों से शेयर न करें। मनोबल में कमी और थकान हावी हो सकती है। अपनी उपलब्धियों को लेकर अति आत्मविश्वास से बचें। आपके शत्रु पुनः सक्रिय हो सकते हैं। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को गठिया की समस्या है, उन्हें चिकित्सक से लगातार परामर्श लेते रहना चाहिये। आपको धन उधार देना पड़ सकता है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी।


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 1,4,5,10,11,13,18,20,22,27,31


इस माह विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति की लोग प्रशंसा करेंगे। अक्टूबर 9 के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। गुरु के कर्क राशि में जाने से पार्टनरशिप से जुड़े मामलों के विवादों में समझौता हो सकता है। सम्पत्ति विवादों का भी निपटारा कर सकते हैं। इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिये माह बहुत शुभ रहने वाला है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों की आय बढ़ने की सम्भावना प्रबल है। महीने के दूसरे पखवाड़े में आपको काफी अच्छा लाभ होगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,6,7,14,15,24,25,29


माह की शुरुआत में धैर्य और संयम बनाकर रखें। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। पुरुष जातकों को महिलाओं के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। संयुक्त परिवार में रह रहे लोगों को सामंजस्य बिठाने में थोड़ी कठिनाई होगी। विरोधियों से सावधान रहें। अक्टूबर 14 से अक्टूबर 18 के बीच निवेश को लेकर थोड़े सतर्क रहें।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,6,7,12,14,15,21,24,25,29


महीने की शुरुआत आपके लिये ज्यादा अच्छी रहेगी। अध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी आस्था में वृद्धि होगी। महीने के दूसरे पखवाड़े में कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं। मनोरञ्जन आदि में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। पिछले माह की गयी मेहनत का इस महीने आपको लाभ मिलेगा। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। तीर्थयात्रा के लिये भी जा सकते हैं। कुँआरे लड़के/लड़कियों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों से राय लेकर काम करना अधिक हितकर होगा। मित्रों के माध्यम से आर्थिक लाभ होगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,4,8,9,11,16,17,26,27


आपकी कार्यक्षमता में कमी हो सकती है। अहम् भाव के कारण रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। नये प्रेम-सम्बन्ध आपको परेशान करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर निष्ठावान रहना आपके हितों के लिये अत्यन्त आवश्यक है। घर की बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ग्रह स्थिति पारिवारिक मामलों के लिये अनुकूल नहीं है। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। अक्टूबर 18 के बाद स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायें बढ़ सकती हैं।


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,4,5,9,15,17,24,25,27,31


आपके स्वभाव में विनम्रता दिखेगी। नौकरी में सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आपके सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। महीने की शुरुआत में समस्याओं का हल मिलना शुरू होगा। घर के नवनिर्माण और साज-सज्जा पर काम कर सकते हैं। कारोबार में आपको बड़े नीतिगत निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अक्टूबर 25 के बाद का समय शुभ रहेगा। आपके मन में दूसरों का हित करने की प्रबल भावना रहेगी।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,7,10,11,19,20,28,29


विवाह सम्बन्धों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। नये विवाह सम्बन्धों को लेकर पूरी तरह से जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें। महीने की शुरुआत में पिता को पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अपनी कमियों से सीखते हुये आगे बढ़ें। व्यर्थ की गतिविधियों में आप समय बर्बाद कर सकते हैं। महत्वपूर्ण वस्तुओं को सम्भालकर रखें। ये महीना आपको बड़ी-बड़ी सीखें देकर जायेगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। अक्टूबर 9 से अक्टूबर 18 तक का समय स्वास्थ्य के लिये ठीक नहीं है।


मीन राशिफल | Pisces Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,3,7,10,11,17,19,20,26,27,29


महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखमय रहेगा। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापारियों को अच्छी सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ाव हो सकता है। शेयर मार्केट के माध्यम से अच्छा धन-लाभ हो सकता है। इस महीने आपको टूर को लेकर जाना पड़ेगा। प्रोफेशनल शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को जॉब के नये अवसर मिल सकते हैं। अक्टूबर 18 के बाद का समय शुभ रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,11,12,15,16,23,24


आप चाहते हुये भी लोगों की सहायता नहीं कर पा रहे हैं। इसके कारण आपके मन में क्षुब्धता रहेगी। सन्तान के व्यवहार से शर्मिंदा होना पड़ सकता है। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। वचनों में कटुता रखने से बचें। गलत कार्यों के प्रति स्वाभाविक रूझान रहेगा। यह माह कुछ मानसिक चिन्ताओं का कारण बन सकता है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। महीने का अन्त आपको अवश्य कुछ न कुछ राहत देगा।



ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 


Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
2025-10-27

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा

रविवार, 26 अक्टूबर - शनिवार, 01 नवंबर, 2025




 मेष राशिफल | Aries Prediction

शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह आपके लिये बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से दबाव कम होगा। नजदीकी रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। बच्चों के मार्गदर्शन के लिये समय निकालें। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। पारिवारिक विवादों के सुलझने के आसार बन रहे हैं। अध्यात्मिक विषयों के अध्ययन की ओर प्रवृत्त होंगे। रिश्तेदारों का सहयोग करने का प्रयास करेंगे। शोधकार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। दाम्पत्य कलह का निवारण होने की सम्भावना है। गुरूवार और शनिवार अत्यन्त शुभ दिन रहेंगे।


अशुभ राशिफल: सप्ताह के शुरुआती दो दिन काफी कमजोर हो सकते हैं। जीवनसाथी को यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उनका विशेष ध्यान रखें। भविष्य के विषय में अधिक योजनायें बनाना ठीक नहीं है। लोग अपने मामलों में आपको खींचने का प्रयास कर सकते हैं। इसीलिये उत्तम होगा की आप विवादित बातों से दूरी रखें। दूसरों के दृष्टिकोण का भी सम्मान करें। कार्यक्षेत्र में तनाव से बचने के लिये छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। दवाइयों और मेडिकल खर्चे बढ़ सकते हैं।

समाधान: पूरे सप्ताह शाम को हनुमान चालीसा का जप करें।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ने की सम्भावना है। नयी परियोजनाओं पर काम करने के लिये काफी अच्छा समय है। मन को संयमित रखें। नये रिश्ते-नाते जुड़ सकते हैं। भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पनियों में काम कर रहे जातकों को अचानक बहुत सा काम दिया जा सकता है। नयी तकनीक सीखने का विचार बनायेंगे। रविवार और शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा।

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ने की सम्भावना है। नयी परियोजनाओं पर काम करने के लिये काफी अच्छा समय है। मन को संयमित रखें। नये रिश्ते-नाते जुड़ सकते हैं। भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पनियों में काम कर रहे जातकों को अचानक बहुत सा काम दिया जा सकता है। नयी तकनीक सीखने का विचार बनायेंगे। रविवार और शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा।

समाधान: प्रतिदिन नहाने के जल में आँवले का रस मिलाकर स्नान करें।


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह शुभ रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति मन लगा रहेगा। बिगड़े सम्बन्धों को सुधारने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के नये प्रकल्प आरम्भ हो सकते हैं। आपके द्वारा किये गये सभी कार्य सफल सिद्ध होंगे। परिवार के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे। उत्तम भोजन का आनन्द उठायेंगे। रविवार और मंगलवार शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह किसी को उधार देने से आपको बचना चाहिये। बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ के साथ ही मानसिक दबाव भी झेलना पड़ेगा। अपने ऊपर किसी प्रकार का बोझ न रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। धार्मिक कार्यों में टीका-टिप्पणी करने से बचें। सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें। बाहरी लोगों की सलाह पर अधिक विश्वास न करें। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। मेडिकल खर्चे बढ़ सकते हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य से जुडी समस्या गहरा सकती है।

समाधान: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में उन्नति होने की प्रबल सम्भावना है। घर में कुछ मरम्मत का कार्य करवा सकते हैं। पिता की सलाह मानना आपके लिये इस सप्ताह अत्यन्त हितकारी होगा। जीवनसाथी के साथ सकारात्मक और मधुर सम्बन्ध रहेंगे। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। आत्मबल से युक्त रहेंगे। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। उच्च शिक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सोमवार और बुधवार अत्यन्त शुभ दिन सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: अपने स्वार्थ के लिये दूसरों को परेशान न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। आलस्य के कारण महत्वपूर्ण कार्यों को छोड़ सकते हैं। हालाँकि इससे आपको नुकसान होगा। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहेगी। बुजुर्ग महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। प्रेमी जन के प्रति अत्यन्त संवेदनशील रहेंगे। शुक्रवार को कारोबार में धन का नुकसान हो सकता है। शनिवार को विदेश में रहने वालों को समस्या हो सकती है।

समाधान: गाय को रोटी और पंजीरी खिलायें।


सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आय के नवीन साधन निर्मित होंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में सुधार आयेगा। अपनी शक्ति और क्षमता को पहचानने का अवसर मिलेगा। दूरस्थ देशों की यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिल सकता है। मित्रों के साथ नये व्यापार की योजना बना सकते हैं। आप अपने काम की गुणवत्ता से सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें अवश्य कहें। इससे आपके मन की दुविधायें दूर होंगी। बुधवार और शुक्रवार को व्यवसाय में काफी अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं।

अशुभ राशिफल: आपको अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। एसीडिटी की समस्या हो सकती है। दूसरों के मामले में बीच-बचाव करने से आपको बचना चाहिये। आपके सामने इस समय बहुत से अवसर हैं लेकिन मन में ऊहापोह के कारण प्राथमिकता तय नहीं कर पायेंगे। माइग्रेन जैसे रोग आपको परेशान कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। रविवार और सोमवार कुछ प्रतिकूल हो सकते हैं।

समाधान: देवी जी को सम्पूर्ण श्रृंगार अर्पित करें।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह अत्यन्त शुभ परिणाम प्रदायक रहेगा। इस सप्ताह विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार में सदस्यों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मित्रों के साथ व्यावसायिक अनुबन्ध कर सकते हैं। मांगलिक कार्य और पूजन में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी। अपने जीवनस्तर को समृद्ध करने का प्रयास करेंगे। भूमि और नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सप्ताहान्त में परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। दिखावे में धन की बर्बादी न करें। परिजनों विशेषकर बच्चों को लेकर सोच में रहेंगे। अपनी योग्यता पर सन्देह न करें। अपनी प्राथमिकताओं को सर्वोपरि रखें। शत्रु आपके विषय में गलत बातें प्रसारित कर सकते हैं। घर में आपका महत्व कम हो सकता है। अध्ययन को लेकर आपकी रुचि कम हो सकती है। कोई पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। कान और गले की समस्या हो सकती है। मंगलवार को शरीर में ऐंठन की समस्या हो सकती है।

समाधान: भगवान शिव और पार्वती जी के मन्दिर में प्रतिदिन दीपक जलायें।


तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत प्रसन्नतादायक रहेगी। कार्यक्षेत्र की चिन्ता दूर होगी। पुराने कर्जों को चुकाने में आपको सफलता मिलेगी। मार्केटिंग सम्बन्धी नौकरी में जबरदस्त धन लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। पुराने मित्रों से मिलना होगा। कारोबारी यात्रा से व्यवसाय में जबरदस्त लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। रविवार से मंगलवार तक का समय अति उत्तम रहेगा।

अशुभ राशिफल: नये व्यापार में लाभ कम होगा। अपनी जीवनशैली पर विचार करें। लोग आपके विषय में गलत धारणा बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अनावश्यक झन्झटों का सामना करना पड़ सकता है। घबराहट और थकान की समस्या भी हो सकती है। अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। विवादित मुद्दों से दूरी बनाकर रखना आवश्यक है। गुरुवार को वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शुक्रवार को दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है।

समाधान: मंगलवार को हनुमान जी को तुलसी की माला चढ़ायें।


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। सप्ताह के आरम्भ में किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। नया व्यवसाय आरम्भ कर सकते हैं। कम प्रयासों के बाद भी इच्छानुकूल परिणाम प्राप्त कर लेंगे। भविष्य के लिये योजना बना सकते हैं। तलाकशुदा जातकों के विवाह की सम्भावना बन रही है। लाभदायक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। पुरानी समस्याओं का उत्तम समाधान प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। आपकी घरेलू जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। विद्वानों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। बुधवार और गुरूवार का दिन अत्यन्त सुखदायी रहेगा।

अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में उपकरणों में कुछ खराबी आ सकती है। दिखावे वाले व्यवहार से आपको बचना चाहिये। मन में शंका के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग सावधान रहें। कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है। अधिकारियों के प्रति व्यवहार खराब न करें। फिर भी किसी की गलत बातों का समर्थन न करें। आपके अच्छे कार्यों की भी लोग जानबूझकर आलोचना करेंगे। रविवार और शनिवार का दिन सुखद नहीं रहेगा।

समाधान: प्रतिदिन नहाने के जल में गङ्गाजल मिलाकर स्नान करें।



धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपकी सभी मनोकामनायें पूर्ण होंगी। आपके द्वारा बनायी गयी रणनीति सफल होगी। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों से जुड़े रहेंगे। काम के प्रति आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। परिजनों को कुछ उपहार दे सकते हैं। रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। प्रेमी जन से अपने दिल की बात कह सकते हैं। विदेशी भूमि में स्थापित व्यवसाय से बेहतरीन लाभ होगा। सोमवार और शनिवार तक समय बहुत अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत अत्यन्त कठिन रहने वाली है। फाइनेन्स से जुड़े करियर में कुछ परेशानी आ सकती है। कारोबार में अधिक निवेश न करें वरना उलझने की आशंका है। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। अपने सम्पर्क सूत्रों पर अधिक विश्वास न करें। विवाह के लिये जल्दबाजी करना उचित नहीं है। अपने विचारों को दूसरों पर आरोपित करने से बचें। शंकालु स्वभाव के कारण झगड़े हो सकते हैं। ऐसे कार्यों को न करें जिसके प्रति आपके मन में सन्देह की भावना है।

समाधान: हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा अर्पित करें।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत अत्यन्त शुभ रहेगी। दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अत्यन्त सतर्क रहेंगे। सकारात्मक सोच के प्रभाव से अनेक समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। नयी नौकरी या व्यवसाय के प्रति आपका उत्साह बढ़ेगा। शिक्षण-अध्यापन से जुड़े जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। रुके हुये काम आसानी से पूर्ण कर लेंगे। थोक कारोबारियों को बेहतरीन डील मिल सकती है। कारोबार में एक साथ बहुत सारे ऑर्डर मिल सकते हैं। रविवार, बुधवार और गुरुवार का दिन सभी कार्यों के लिये शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। यात्रा के दौरान कुछ असुविधा हो सकती है। घर से काम करने वाले जातकों के ऊपर दबाव अधिक होगा। जीवनसाथी के लिये समय अवश्य निकालें। उनके स्वास्थ्य की अहमियत को कम न आँकें। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखें। खान-पान में लापरवाही न करें। मित्रों के व्यवहार में कपट भाव हो सकता है। आपके शरीर में कुछ थकावट हो सकती है। सप्ताहान्त में कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की फटकार सुननी पड़ सकती है।

समाधान: प्रतिदिन बालकाण्ड के 5 दोहों का पाठ करें।


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। इससे आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आनन्ददायी समय बितायेंगे। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। करियर में बेहतरीन सफलता मिलने की सम्भावना है। मेडिकल प्रोफेशनल्स की आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। दिल के बजाय दिमाग से सोचकर ही आपको निर्णय लेना चाहिये। मित्रगण नया व्यापार आरम्भ करने के लिये आपकी आर्थिक सहायता कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को सम्मान व पुरस्कार मिल सकता है। सप्ताह का मध्य भाग सुखदायी रहेगा।

अशुभ राशिफल: महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन के कारण स्वास्थ्य परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आपको उधार लेन-देन से दूरी बनाये रखनी होगी। वरना आपके पैसे डूब सकते हैं। घर में असन्तोष का वातावरण रहेगा। अपनी उन्नति से बहुत खुश नहीं रहेंगे। अचानक आयी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बच्चों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। आपको अधिक भावुक होने से बचना चाहिये। बुधवार को विशेष रूप से स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। गुरुवार को नजदीकी लोग आपसे ईर्ष्या और कपटपूर्ण व्यवहार कर सकते हैं।

समाधान: घर में शाम को घी का दीपक लगायें।


मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो सप्ताह काफी अच्छा है। कई लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे। सप्ताह का मध्य प्रत्येक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। सन्तान के करियर की चिन्ता दूर होगी। आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। लवमेट्स के प्रति निकटता बढ़ेगी। व्यापार में अपनी रणनीति में बदलाव ला सकते हैं। धन को लेकर तंगी दूर होगी। समाज के प्रबुद्ध लोगों में आपका नाम होगा। कृषि सम्बन्धी कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। बुधवार और गुरुवार का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: घर के बुजुर्ग लोगों की चिन्ता होगी। बच्चों पर अधिक क्रोध न करें। लेन-देन करते समय उसकी बिलिंग करवा लें। घर के वातावरण में परेशानी रहेगी। अधिक खर्च होने के कारण बजट बिगड़ सकता है। थकान और तनाव से दूर रहने के लिये प्राणायाम और योग अवश्य करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। पिता की आज्ञा का पालन करें। अनजान लोगों पर अधिक विश्वास न करें। रविवार और शनिवार को कुछ तनाव में रहेंगे।

समाधान: नित्य गङ्गाजल में कच्चे तिल और चावल मिलाकर शिवलिङ्ग पर चढ़ायें।




ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


बृहस्पति का उच्च राशि कर्क में गोचर अक्टूबर 18, 2025, शनिवार
बृहस्पति का उच्च राशि कर्क में गोचर अक्टूबर 18, 2025, शनिवार
2025-10-18

बृहस्पति का उच्च राशि कर्क में गोचर
अक्टूबर 18, 2025, शनिवार 


मेष । Aries
गुरु के गोचर परिवर्तन के प्रभाव से आपको करियर में स्पष्टता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अचानक स्थान-परिवर्तन होने की सम्भावना भी बन सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है। विदेशी नागरिकता के लिये प्रयासरत लोगों के लिये गोचर अत्यन्त शुभ है। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है।


वृषभ । Taurus
परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिलने या वेतन-वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। यद्यपि नवम्बर 11 के बाद घर में कुछ नोक-झोंक जैसी परिस्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। थायराइड के रोगियों को अपनी सेहत का काफी ध्यान रखना चाहिये।


मिथुन । Gemini
आपकी राशि के लिये गुरु का यह गोचर कमजोर सिद्ध हो सकता है। आपको अचानक धन हानि की भी सम्भावना बन रही है। दूसरों पर अधिक निर्भर रहना नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोगों के लिये यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी होगा।


कर्क । Cancer
आपकी राशि पर गुरु का गोचर काफी अच्छा रहेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, धन एवं कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य का भरपूर साथ आपको कार्यक्षेत्र में जबरदस्त उन्नति प्रदान करा सकता है। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।


सिंह । Leo
शारीरिक समस्यायें बढ़ने की आशंका है। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। नये कारोबार में निवेश को लेकर कुछ सावधानी रखें। यद्यपि आप नये वाहन और घर में निवेश की योजना अवश्य बना सकते हैं।


कन्या । Virgo
आपकी इच्छापूर्ति में विलम्ब हो सकता है। कारोबार में आपको अत्यधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। यद्यपि इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। प्रेम विवाह में कुछ अनबन होने की आशंका है। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें।


तुला । Libra
आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में उच्च कोटि का लाभ मिल सकता है। किन्तु आप दिखावे और आडम्बर से बचें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक । Scorpio
धन और स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ध्यान रखें। नौकरी में अधिकारियों के कोप का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट के संकेत बन रहे हैं। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ सकती है। विदेश यात्रा में परेशानियाँ होने की आशंका है।

धनु । Sagittarius
आपकी राशि से आठवें भाव में गुरु का गोचर शुभ सिद्ध होगा। अध्यात्मिक अनुभव महसूस होंगे। ससुराल पक्ष से आपको अच्छी सूचनायें मिलने की सम्भावना है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मजबूती बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा को लेकर बाधा दूर होगी।


मकर । Capricorn
प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। जीवनसाथी आपके प्रति अत्यन्त सम्मान व्यक्त कर सकता है। व्यवसाय में ग्राहकों का व्यवहार आपको निराश कर सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी स्किल्स और रचनात्मकता में वृद्धि करने की कोशिश करेंगे। सोशल मीडिया का काफी अच्छा प्रयोग करेंगे।


कुम्भ । Aquarius
पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण देखने को मिलेगा। कानूनी मामलों में समझौते होने से राहत की साँस लेंगे। अटके हुये काम बन सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। नवम्बर के माह में आत्मविश्वास में कमी और अनचाहा डर आपको परेशान कर सकता है।

समाधान: ग्रहण के बाद श्वेत वस्त्र और चावल का दान करें।

मीन । Pisces
नये प्रकल्पों की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक वृद्धि के लिये यह गोचर शुभ रहेगा। नये प्रेम सम्बन्धों की शुरुआत हो सकती है। जिन दम्पतियों को सन्तान सुख नहीं है उनके लिये यह गोचर काफी सुखद हो सकता है। पेट में गैस की शिकायत हो सकती है।


Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe